प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी को पंजाब के दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्ला पहुंचकर नतमस्तक होंगे। इस दौरे को लेकर संगतों और स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।
इसी अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा संत निरंजन दास जी को समाज सेवा और आध्यात्मिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। इस घोषणा के बाद संगतों में खुशी का माहौल है।
प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस और संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है ताकि दौरा शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
Follow News on our Facebook Channel : https://www.facebook.com/bnnewsindia
PM Modi to Visit Punjab, Will Arrive in Jalandhar on February 1
Prime Minister Narendra Modi will be on a Punjab visit on February 1. During his visit, he will pay obeisance at Dera Sachkhand Ballan in Jalandhar. The visit has generated enthusiasm among devotees and local residents.
On this occasion, the Central Government has announced the Padma Shri award for Sant Niranjan Das Ji in recognition of his contributions to social service and spirituality, creating a joyful atmosphere among followers.
In view of the Prime Minister’s visit, the administration has intensified security arrangements and preparations. Police and concerned departments have been placed on high alert to ensure smooth and peaceful proceedings.










