Home / Politics / होशियारपुर में पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर ED की रेड, सियासी हलचल तेज

होशियारपुर में पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर ED की रेड, सियासी हलचल तेज

पंजाब के होशियारपुर में आज सुबह उस समय गहमागहमी का माहौल बन गया, जब पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी की। इस कार्रवाई से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 6:30 बजे केंद्रीय जांच एजेंसियों ED और आयकर विभाग (IT) की गाड़ियां अरोड़ा के घर के बाहर पहुंचीं। अधिकारियों ने पूरे इलाके को घेरते हुए घर के अंदर कागजातों की गहन जांच शुरू कर दी।

फिलहाल सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और किसी को भी घर के अंदर या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। छापेमारी किन मामलों से जुड़ी है, इसको लेकर अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जांच एजेंसियों की कार्रवाई जारी है।

Follow News on our Facebook Channel : https://www.facebook.com/bnnewsindia

ED Raids Former Minister Sunder Sham Arora’s Residence in Hoshiarpur, Political Buzz Intensifies

A tense situation unfolded in Hoshiarpur, Punjab, on Thursday morning after the Enforcement Directorate (ED) conducted a raid at the residence of former minister Sunder Sham Arora, triggering political ripples across the state.

According to sources, around 6:30 AM, teams from the ED and the Income Tax Department arrived at Arora’s residence and cordoned off the area. Officials began a thorough examination of documents inside the house.

Security has been tightened, and no entry or exit is being allowed at the premises. The exact nature of the case linked to the raid has not yet been officially disclosed, and the investigation is currently underway.