Home / Politics / आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदला, अब कहलाएगा ‘श्री गुरु रविदास जी एयरपोर्ट’

आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदला, अब कहलाएगा ‘श्री गुरु रविदास जी एयरपोर्ट’

आदमपुर (पंजाब): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे से पहले आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर ‘श्री गुरु रविदास जी एयरपोर्ट’ कर दिया गया है। यह निर्णय संत श्री गुरु रविदास जी के सामाजिक और आध्यात्मिक योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, नाम परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसे सामाजिक समरसता और सम्मान का प्रतीकात्मक कदम माना जा रहा है। इस फैसले से संगतों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

सरकारी सूत्रों का कहना है कि यह पहल समाज सुधारकों और संत महापुरुषों की विरासत को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Follow News on our Facebook Channel : https://www.facebook.com/bnnewsindia

Adampur Airport Renamed as ‘Shri Guru Ravidas Ji Airport’ Ahead of PM Modi’s Visit

Adampur (Punjab): Ahead of Prime Minister Narendra Modi’s visit, Adampur Airport has been officially renamed ‘Shri Guru Ravidas Ji Airport’. The decision has been taken to honor the social and spiritual contributions of Saint Guru Ravidas.

The renaming process has been completed and is being viewed as an important step towards promoting social harmony and inclusiveness. The move has been welcomed by devotees and local residents alike.

Officials stated that the decision reflects the government’s commitment to recognizing the legacy of great saints and social reformers.