Home / Health / लुधियाना में 5 मार्च से सर्वाइकल कैंसर रोकथाम हेतु एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, 40 हजार किशोरियों को मिलेगा लाभ

लुधियाना में 5 मार्च से सर्वाइकल कैंसर रोकथाम हेतु एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, 40 हजार किशोरियों को मिलेगा लाभ

सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए पंजाब के Ludhiana में 5 मार्च से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान शुरू किया जा रहा है। यह अभियान 90 दिनों तक 19 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में चलाया जाएगा। इस मुहिम के तहत लगभग 40 हजार किशोरियों को लाभ मिलेगा। यह योजना केवल उन लड़कियों के लिए है जिन्होंने अपना 14वां जन्मदिन पूरा कर लिया है, लेकिन अभी 15 वर्ष की नहीं हुई हैं। 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की पात्र किशोरियों को मुफ्त एचपीवी टीका लगाया जाएगा, ताकि भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम किया जा सके।

Follow News on our Facebook Channel : https://www.facebook.com/bnnewsindia

HPV Vaccination Drive for Cervical Cancer Prevention Begins in Ludhiana from March 5, 40,000 Girls to Benefit

An HPV (Human Papillomavirus) vaccination drive aimed at preventing cervical cancer is set to begin in Ludhiana, Punjab, from March 5. The campaign will run for 90 days across 19 government health centers. Around 40,000 adolescent girls are expected to benefit from this initiative. The scheme is limited to girls who have completed their 14th birthday but have not yet turned 15. Eligible girls aged between 14 and 15 years will receive the HPV vaccine free of cost to reduce the risk of cervical cancer in the future.