Home / Politics / लुधियाना में घायल शक्ति पांडे से मिले मीडिया हेड बलतेज सिंह पन्नू, नशा विरोधी अभियान जारी रखने का दिया आश्वासन

लुधियाना में घायल शक्ति पांडे से मिले मीडिया हेड बलतेज सिंह पन्नू, नशा विरोधी अभियान जारी रखने का दिया आश्वासन

लुधियाना: पंजाब के मीडिया हेड बलतेज सिंह पन्नू आज लुधियाना पहुंचे, जहां उन्होंने ओसवाल कैंसर अस्पताल में भर्ती शक्ति पांडे की सेहत का हाल जाना। इस दौरान उनके साथ विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू और परमवीर सिंह भी मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार, शक्ति पांडे ने नशा तस्करी में शामिल एक आरोपी को पकड़वाने में अहम भूमिका निभाई थी, जिसके चलते उन पर हमला हुआ था। फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस मौके पर बलतेज सिंह पन्नू ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को सरकार का पूरा समर्थन मिलेगा।

Follow News on our Facebook Channel : https://www.facebook.com/bnnewsindia

Punjab Media Head Baltej Singh Pannu Visits Injured Shakti Pandey in Ludhiana, Assures Continued Anti-Drug Campaign

Ludhiana: Punjab’s Media Head Baltej Singh Pannu visited Ludhiana today and inquired about the health condition of Shakti Pandey, who is currently admitted at Oswal Cancer Hospital. MLA Kulwant Singh Sidhu and Paramveer Singh were also present during the visit.

According to reports, Shakti Pandey played a key role in helping authorities nab a drug peddling accused, which led to an attack on him. He is currently undergoing treatment at the hospital.

Speaking on the occasion, Baltej Singh Pannu stated that the campaign against drugs will continue strongly and strict measures will be taken to make society drug-free. He also assured that those who raise their voice against drugs will receive full support from the government.