सुरक्षा के मद्देनजर आज पठानकोट रेलवे स्टेशन पर पुलिस प्रशासन द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा को पुख्ता करना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है।पठानकोट रेलवे स्टेशन पर आज उस समय हलचल बढ़ गई जब पुलिस की टीमों ने प्लेटफॉर्म और आने-जाने वाली ट्रेनों में तलाशी ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह एक नियमित चेकिंग प्रक्रिया है जिसे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए किया गया है। रेलवे स्टेशन पर नियमित चेकिंग की गई है ताकि यात्रियों की सुरक्षा को और बेहतर बनाया जा सके। अभी तक कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं पाया गया है। हमने यात्रियों को भी जागरूक किया है कि यदि उन्हें कोई भी लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति दिखे, तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिसकर्मी या रेलवे स्टाफ को दें।पुलिस प्रशासन का कहना है कि आने वाले दिनों में भी इस तरह की चेकिंग जारी रहेगी ताकि आम जनता निडर होकर सफर कर सके।
Follow News on our Facebook Channel : https://www.facebook.com/bnnewsindia
Security Check Drive Conducted at Pathankot Railway Station.
For security reasons, a checking drive was conducted today at Pathankot Railway Station by the railway police and local administration. The operation was carried out on the instructions of senior officials with the aim of strengthening passenger safety and preventing any untoward incident.
During the operation, police teams thoroughly checked platforms as well as incoming and outgoing trains, which created some activity and alertness at the station. Officials stated that this is a routine security exercise to further enhance safety arrangements at the railway station.
No suspicious object or person has been found so far. Passengers were also made aware to immediately inform nearby police or railway staff if they notice any unattended luggage or suspicious activity.
The police administration has assured that such checking drives will continue in the coming days to ensure safe and secure travel for the public.










