Home / Crime / अमृतसर के कोट खालसा में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के एंगल से जांच शुरू; एक संदिग्ध की पहचान, मृतक पर पहले से दर्ज थे कई आपराधिक मामले

अमृतसर के कोट खालसा में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के एंगल से जांच शुरू; एक संदिग्ध की पहचान, मृतक पर पहले से दर्ज थे कई आपराधिक मामले

अमृतसर: अमृतसर के कोट खालसा इलाके में दिनदहाड़े नितिन उर्फ इली की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए एक संदिग्ध की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। एडीसीपी विशालजीत सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश का एंगल सामने आया है।

पुलिस ने बताया कि मृतक के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Follow News on our Facebook Channel : https://www.facebook.com/bnnewsindia

Youth shot dead in broad daylight in Amritsar’s Kot Khalsa; probe launched into old rivalry angle, one suspect identified; deceased had several previous criminal cases registered against him.

Amritsar: Nitin alias Eli was shot dead in broad daylight in the Kot Khalsa area of Amritsar. He was rushed to a hospital in critical condition, where doctors declared him dead.

Police have launched an investigation and identified one suspect. Raids are being conducted to apprehend the accused. According to ADCP Vishaljeet Singh, the preliminary investigation suggests that the murder was the result of an old rivalry.

Police also stated that the deceased had several criminal cases registered against him in the past. Officials have claimed that the accused will be arrested soon.