Home / Crime / लुधियाना पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी और लूट की वारदातों में शामिल दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल, 16 मोबाइल फोन और तेजधार हथियार बरामद

लुधियाना पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी और लूट की वारदातों में शामिल दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल, 16 मोबाइल फोन और तेजधार हथियार बरामद

लुधियाना पुलिस ने चोरी और लूट के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल, 16 मोबाइल फोन और एक तेजधार हथियार बरामद किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भाटिया स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास नाकाबंदी कर दोनों आरोपियों, रमनदीप सिंह उर्फ राजा और हरभजन सिंह उर्फ भजना को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में दोनों पर राहगीरों से लूट और वाहन चोरी की वारदातों में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।

Follow News on our Facebook Channel : https://www.facebook.com/bnnewsindia

Ludhiana Police Achieve Major Breakthrough: Two Notorious Accused Involved in Theft and Robbery Arrested; Stolen Motorcycle, 16 Mobile Phones, and Sharp-Edged Weapon Recovered

Ludhiana Police have made a major breakthrough in theft and robbery cases by arresting two notorious accused. The police recovered a stolen motorcycle, 16 mobile phones, and a sharp-edged weapon from their possession.

Acting on a tip-off, the police set up a checkpoint near Sacred Heart School in Bhatia and arrested the two accused, identified as Ramandeep Singh alias Raja and Harbhajan Singh alias Bhajna. Preliminary investigation suggests that both were involved in robbing passersby and stealing vehicles. A case has been registered, and further investigation and interrogation are underway.