Home / Politics / ईएसआईसी के 75वें स्थापना दिवस पर ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ का आयोजन, रखबाग पार्क लुधियाना में दिखा उत्साह

ईएसआईसी के 75वें स्थापना दिवस पर ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ का आयोजन, रखबाग पार्क लुधियाना में दिखा उत्साह

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के 75वें स्थापना दिवस के अवसर पर ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन 22 फरवरी 2026 को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र, लुधियाना के सहयोग से रखबाग पार्क में किया गया।

यह कार्यक्रम श्री प्रणेश कुमार सिन्हा, संयुक्त निदेशक (प्रभारी), ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय, लुधियाना की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस अवसर पर प्रोफेसर (डॉ.) इंदर पवार, डीन एवं डॉ. अपराजिता सोफिया डी’सूजा, चिकित्सा अधीक्षक, ईएसआईसी आयुर्विज्ञान कॉलेज एवं अस्पताल, लुधियाना की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र, लुधियाना के सहायक निदेशक श्री बलविंदर सिंह ने भी विशेष योगदान दिया।

अपने संबोधन में श्री प्रणेश कुमार सिन्हा ने कहा कि ईएसआईसी के 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा सामाजिक सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में समर्पण और सेवा का प्रतीक है। उन्होंने सभी को फिट इंडिया अभियान अपनाकर स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली का संकल्प लेने का आह्वान किया।

प्रो. (डॉ.) इंदर पवार ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर ही समाज को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जा सकती हैं। डॉ. अपराजिता सोफिया डी’सूजा ने प्रतिभागियों को नियमित व्यायाम, योग और संतुलित आहार को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में 50 से अधिक कर्मचारियों, सामाजिक सुरक्षा अधिकारियों और सहायक निदेशकों — श्री पंकज कुमार, श्री सतीश कुमार, श्री अजीत कुमार सिंह, श्री मनोज कुमार बंगालिया और श्री विक्रम आदित्य — ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान साइक्लिंग के साथ योग एवं अन्य स्वास्थ्य गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

ईएसआईसी द्वारा 24 फरवरी 2026 से 10 मार्च 2026 तक स्थापना दिवस समारोह के तहत विभिन्न स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता कार्यक्रम और जनसंपर्क गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

Follow News on our Facebook Channel : https://www.facebook.com/bnnewsindia

‘Sundays On Cycle’ Organized in Ludhiana on 75th Foundation Day of ESIC

On the occasion of the 75th Foundation Day of the Employees’ State Insurance Corporation (ESIC), a “Sundays On Cycle” event was organized on 22 February 2026 at Rakhbagh Park, Ludhiana, under the Fit India Movement in collaboration with the Indian Sports Authority Training Center, Ludhiana.

The program was conducted under the chairmanship of Mr. Pranesh Kumar Sinha, Joint Director (Incharge), ESIC Sub-Regional Office, Ludhiana. Professor (Dr.) Inder Pawar, Dean, and Dr. Aparajita Sophia D’Souza, Medical Superintendent, ESIC Ayur Science College & Hospital, Ludhiana, were present on the occasion.

Mr. Balwinder Singh, Assistant Director of the Indian Sports Authority Training Center, Ludhiana, also contributed significantly to the event.

Addressing the gathering, Mr. Pranesh Kumar Sinha said that the 75-year journey of ESIC symbolizes dedication and service in the field of social security and quality healthcare services. He urged everyone to pledge for a healthy and active lifestyle by adopting the Fit India campaign.

Professor (Dr.) Inder Pawar emphasized that only by embracing a healthy lifestyle can society be provided with better healthcare services. Dr. Aparajita Sophia D’Souza encouraged participants to make regular exercise, yoga, and a balanced diet part of their daily routine.

More than 50 staff members, Social Security Officers, and Assistant Directors — Mr. Pankaj Kumar, Mr. Satish Kumar, Mr. Ajit Kumar Singh, Mr. Manoj Kumar Banglia, and Mr. Vikram Aditya — participated in the event. Cycling, along with yoga and other fitness activities, was organized during the program.

ESIC will also organize various health camps, awareness programs, and public outreach activities from 24 February 2026 to 10 March 2026 as part of the Foundation Day celebrations.