Home / General / खन्ना पुलिस ने 121 एनडीपीएस मामलों की ड्रग्स केस प्रॉपर्टी का किया निपटारा, भारी मात्रा में नशा नष्ट

खन्ना पुलिस ने 121 एनडीपीएस मामलों की ड्रग्स केस प्रॉपर्टी का किया निपटारा, भारी मात्रा में नशा नष्ट

खन्ना पुलिस द्वारा आज सरकारी इंसिनरेटर, पुलिस लाइन मानसा में निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार 121 मामलों में एनडीपीएस केस प्रॉपर्टी का निपटारा किया गया। इसमें 09 क्विंटल 42 किलोग्राम भूक्की चूरा पोस्त, 10 किलोग्राम 100 ग्राम गांजा, 03 किलोग्राम 693 ग्राम हेरोइन, 123 ग्राम नशीला पाउडर, 39 किलोग्राम खसखस, 4920 गोलियां, 01 किलोग्राम 880 ग्राम आइस ड्रग और 98 खाली कपड़े के थैले शामिल हैं।

यह कार्रवाई कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार की गई, जिसका उद्देश्य नशा तस्करी पर रोक लगाना और समाज को नशा मुक्त बनाना है।

खन्ना पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ इस लड़ाई में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साझा करें।

Follow News on our Facebook Channel : https://www.facebook.com/bnnewsindia

Khanna Police Dispose of NDPS Case Property in 121 Cases, Large Quantity of Drugs Destroyed.

Khanna Police today disposed of NDPS case property in 121 cases at the Government Incinerator, Police Lines Mansa, in accordance with prescribed guidelines. The seized materials included 9 quintals 42 kilograms of poppy husk, 10 kilograms 100 grams of cannabis, 3 kilograms 693 grams of heroin, 123 grams of intoxicating powder, 39 kilograms of poppy seeds, 4,920 tablets, 1 kilogram 880 grams of ice drug, and 98 empty cloth bags.

This action was carried out as per legal procedures, with the objective of curbing drug trafficking and making society drug-free.

Khanna Police has appealed to the public to support the police in this fight against drugs and to promptly share any information regarding suspicious activities.