देश भर के गुरुद्वारों में आज श्रद्धालुओं का बड़ा जमावड़ा देखने को मिल रहा है। सुबह अमृत वेले से ही संगत गुरुद्वारों में पहुंचकर नतमस्तक हो रही है और सरबत के भले के लिए अरदास कर रही है।श्री हरिमंदिर साहिब में भी आज विशेष रौनक नजर आ रही है, जहां श्रद्धालु अपने परिवारों के साथ दर्शन करने पहुंच रहे हैं।संगत द्वारा गुरु साहिब के चरणों में अरदास करके दुनिया की खैर-खुशहाली की मांग की जा रही है।यह दिन किसानों के लिए भी खास महत्व रखता है, क्योंकि आज से कई जगहों पर नई फसल की कटाई की शुरुआत होती है। किसान पहले गुरुद्वारों में जाकर अरदास करते हैं और फिर वाहेगुरु का नाम लेकर अपनी फसल की कटाई शुरू करते हैं।गुरुद्वारों में पहुंच रही संगत द्वारा लगातार सरबत के भले की अरदास की जा रही है, जिससे आध्यात्मिक माहौल बना हुआ है और हर तरफ भक्ति और श्रद्धा की लहर नजर आ रही है।
Follow News on our Facebook Channel : https://www.facebook.com/bnnewsindia
Devotees Throng Gurdwaras Across Country, Prayers Held for Sarbat Da Bhala.
Large gatherings of devotees are being seen in gurdwaras across the country today. Since Amrit Vela in the early morning, the sangat has been reaching gurdwaras to bow down and offer prayers for the welfare of all.Sri Harmandir Sahib is also witnessing a special festive atmosphere today, where devotees are arriving with their families for darshan.The sangat is praying at the feet of the Guru for global peace and prosperity.This day also holds special importance for farmers, as the harvesting of new crops begins at many places from today. Farmers first visit gurdwaras to offer prayers and then begin harvesting their crops by chanting Waheguru’s name.With the sangat continuously praying for sarbat da bhala, a spiritual atmosphere has been created and a wave of devotion and faith is visible all around.










