भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज अपने लुधियाना दौरे के दौरान भाजपा जिला कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर पंजाब भाजपा के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों,राष्ट्रीय महासचिव,राज्य सभा सांसद तरुण चुग,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुदान सिंह,प्रदेश सह प्रभारी नरेंद्र सिंह रैना,केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू,वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यालय उद्घाटन के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि नया जिला कार्यालय संगठनात्मक गतिविधियों का केंद्र बनेगा और पार्टी की नीतियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की उपलब्धियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाएं तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान व भाजपा की जिला टीम सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में संगठन पंजाब में और अधिक सशक्त होगा तथा आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगा। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री सरदार दयाल सिंह सोढ़ी, कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी !
कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
Follow News on our Facebook Channel : https://www.facebook.com/bnnewsindia
Bharatiya Janata Party National President Shri Nitin Naveen formally inaugurated the BJP District Office during his visit to Ludhiana today. On this occasion, Punjab BJP President S. Keval Singh Dhillon, National General Secretary and Rajya Sabha MP Tarun Chugh, National Vice President Sudan Singh, State Co-incharge Narendra Singh Raina, Union Minister of State Ravneet Singh Bittu, senior leaders, office bearers, and a large number of party workers were present.
Addressing the gathering after the inauguration, Shri Nitin Naveen said that the real strength of the BJP lies in its dedicated workers. He stated that the new district office would serve as a center for organizational activities and play an important role in taking the party’s policies and public welfare schemes to the people.
He urged party workers to take the achievements of the Central Government and the development work carried out under the leadership of Prime Minister Narendra Modi to every household and to work with full dedication and commitment to further strengthen the organization.
On this occasion, BJP District President Rajnish Dhiman along with the district team and several senior party leaders welcomed the National President and honored him with a memento. The leaders expressed confidence that under his guidance, the organization would become stronger in Punjab and perform better in the upcoming elections.
Also present on the occasion were BJP State General Secretary Sardar Dayal Singh Sodhi and Treasurer Gurdev Sharma Deb.
During the program, great enthusiasm was witnessed among party office bearers and workers.










