Home / General / फगवाड़ा में मिठाई की दुकान पर फायरिंग, इलाके में दहशत

फगवाड़ा में मिठाई की दुकान पर फायरिंग, इलाके में दहशत

फगवाड़ा–होशियारपुर रोड पर स्थित प्रसिद्ध मिठाई की दुकान सुधीर स्वीट्स पर अज्ञात युवकों द्वारा फायरिंग किए जाने की सूचना सामने आई है। अचानक हुई इस गोलीबारी में दुकान के शीशे पूरी तरह टूट गए। गोलियों की आवाज से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

Firing Incident at Sweet Shop in Phagwara, Panic in the Area

A firing incident has been reported at the well-known sweet shop Sudhir Sweets, located on Phagwara–Hoshiarpur Road. According to reports, unidentified youths opened fire, shattering the glass windows of the shop. The sudden gunfire created panic and fear among residents and shopkeepers in the area.

Police reached the spot immediately after receiving the information and have begun an investigation. No injuries have been reported so far. Authorities are examining CCTV footage from nearby areas to identify the accused.