मान सरकार ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की अतुलनीय शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक विशेष झांकी का निर्माण किया। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में तैयार की गई यह झांकी नौवें गुरु की शहादत शताब्दी को समर्पित रही, जिसने दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में अपनी भव्य प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रस्तुत इस झांकी ने देशवासियों को भाईचारे, सत्य, धर्म की रक्षा और बलिदान के महान संदेश से प्रेरित किया। झांकी में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के त्याग और मानवता के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया।
झांकी के माध्यम से पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गुरु साहिब की शिक्षाओं को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों और गणमान्य अतिथियों से विशेष सराहना मिली।
Follow News on our Facebook Channel : https://www.facebook.com/bnnewsindia
Punjab Tableau Honours the Martyrdom of Sri Guru Tegh Bahadur Ji at 77th Republic Day Parade
The Mann government paid tribute to the unparalleled martyrdom of Sri Guru Tegh Bahadur Ji by presenting a special tableau at the Republic Day parade in New Delhi. Prepared under the leadership of the state government, the Punjab tableau was dedicated to the martyrdom centenary of the Ninth Sikh Guru.
Displayed on the occasion of the 77th Republic Day, the tableau captivated the audience with its grand presentation and conveyed powerful messages of brotherhood, truth, sacrifice, and the protection of human values.
Through this tableau, Punjab showcased its rich cultural heritage and highlighted the timeless teachings and supreme sacrifice of Sri Guru Tegh Bahadur Ji on the national stage, earning widespread appreciation from spectators and dignitaries.










