Home / General / सोना-चांदी के दामों में ऐतिहासिक उछाल: 2015 से जनवरी 2026 तक कीमतों का सफर

सोना-चांदी के दामों में ऐतिहासिक उछाल: 2015 से जनवरी 2026 तक कीमतों का सफर

Gold and Silver Price History Chart (2015–January 2026)

भारत में पिछले एक दशक के दौरान सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। वर्ष 2015 से जनवरी 2026 तक के आंकड़े बताते हैं कि निवेशकों का भरोसा लगातार इन कीमती धातुओं पर बढ़ता गया है। जहां 2015 में सोना करीब 26 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास था, वहीं जनवरी 2026 में यह बढ़कर लगभग 1.83 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया है।

कोविड-19 महामारी के दौरान वर्ष 2020 में सोने-चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला, जब वैश्विक अनिश्चितता के कारण निवेशकों ने सुरक्षित विकल्प के रूप में इन धातुओं को चुना। इसके बाद 2023 और 2024 में कीमतों में स्थिर लेकिन मजबूत बढ़त दर्ज की गई।

चांदी की बात करें तो इसकी कीमत भी लगातार ऊपर चढ़ती रही। जनवरी 2026 तक चांदी के दाम कई बाजारों में 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि भू-राजनीतिक तनाव, महंगाई और वैश्विक आर्थिक हालात के चलते आने वाले समय में भी सोना और चांदी निवेश के लिए मजबूत विकल्प बने रह सकते हैं।

Follow News on our Facebook Channel : https://www.facebook.com/bnnewsindia

Historic Surge in Gold and Silver Prices: Price Journey from 2015 to January 2026

Over the past decade, India has witnessed a significant rise in gold and silver prices. Data from 2015 to January 2026 shows that investor confidence in these precious metals has steadily strengthened. While gold was priced at around ₹26,000 per 10 grams in 2015, it surged to a record level of nearly ₹1.83 lakh per 10 grams by January 2026.

During the COVID-19 pandemic in 2020, gold and silver prices saw a sharp spike as global uncertainty pushed investors toward safe-haven assets. In the following years, particularly in 2023 and 2024, prices continued to rise steadily, reflecting sustained demand and market confidence.

Silver prices also followed a strong upward trend. By January 2026, silver rates in several markets approached ₹4 lakh per kilogram. Experts believe that ongoing geopolitical tensions, inflationary pressures, and global economic uncertainties may continue to support gold and silver as strong investment options in the coming years.