Home / General / लुधियाना में लोहड़ी पर पतंगबाज़ी का उत्साह, अलग अलग खूबसूरत डिज़ाइन वाली पतंगें छाईं

लुधियाना में लोहड़ी पर पतंगबाज़ी का उत्साह, अलग अलग खूबसूरत डिज़ाइन वाली पतंगें छाईं

लोहड़ी के पावन पर्व पर लुधियाना में पतंगबाज़ी का उत्साह अपने चरम पर देखने को मिल रहा है। सुबह से लेकर शाम तक शहर की छतों पर पतंगें उड़ती नजर आ रही हैं, वहीं बाजारों में रंग-बिरंगी पतंगों ने खास रौनक बढ़ा दी है। लोहड़ी के त्योहार को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खास उत्साह देखने को मिल रहा है।

शहर के प्रमुख बाजारों में गुड्डी पतंग, टुक्कल, और खूबसूरती से सजी नई डिज़ाइन वाली पतंगों की जमकर बिक्री हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि इस साल पतंगों की बिक्री में अच्छा उछाल देखने को मिल रहा है और लोग पहले से ज्यादा उत्साह के साथ खरीदारी कर रहे हैं।

दुकानदारों के अनुसार, पारंपरिक पतंगों के साथ-साथ आकर्षक डिज़ाइन और बड़े साइज की पतंगों की मांग भी बढ़ी है। बच्चों में छोटी गुड्डी और टुक्की पतंगें लोकप्रिय हैं, जबकि युवा वर्ग में रंगीन और स्टाइलिश डिज़ाइन वाली पतंगों को अधिक पसंद किया जा रहा है।

पतंग उड़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाली डोर की बात करें तो बाजार में सादा मांझा, मांजा और पंजाबी मांझा आसानी से उपलब्ध है। लोग अपनी पसंद और अनुभव के अनुसार डोर की खरीदारी कर रहे हैं। पतंग उड़ाते समय सुरक्षा नियमों का पालन अवश्या करें और खतरनाक डोर का इस्तेमाल न करें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

लोहड़ी के अवसर पर पतंगबाज़ी ने न सिर्फ त्योहार की खुशियों को दोगुना कर दिया है, बल्कि इससे लुधियाना के स्थानीय बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ी है। त्योहार से जुड़े इस पारंपरिक उत्सव ने शहर के माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया है।

Kite Flying Enthusiasm in Ludhiana on Lohri, Beautiful Kites of Different Designs Take Over the Sky

On the holy festival of Lohri, the excitement of kite flying can be seen at its peak in Ludhiana. From morning till evening, kites are flying on rooftops across the city, and colorful kites have added special charm to the local markets. From children to elders, everyone is enjoying the festive spirit.

In the main markets of the city, there is heavy sale of guddi kites, tukkal kites, and beautifully decorated new-design kites. Shopkeepers say that kite sales have increased well this year, and people are shopping with more enthusiasm than before.

According to sellers, along with traditional kites, there is also high demand for attractive designs and large-sized kites. Small guddi and tukki kites are very popular among children, while youngsters prefer colorful and stylish designer kites.

When it comes to kite strings, simple cotton thread, manja, and Punjabi manja are easily available in the markets. People are buying string according to their choice and experience. Everyone is advised to follow safety rules while flying kites and avoid using dangerous strings to prevent accidents.

On the occasion of Lohri, kite flying has not only doubled the festival joy but has also increased activity in Ludhiana’s local markets. This traditional celebration connected with the festival has filled the city with happiness, excitement, and festive energy.