Home / Politics / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नए पीएम कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ में होंगे शिफ्ट, कर्तव्य भवन-1 और 2 का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नए पीएम कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ में होंगे शिफ्ट, कर्तव्य भवन-1 और 2 का उद्घाटन

PM Modi to Unveil ‘Seva Teerth’ Complex, Inaugurate Kartavya Bhavan

आज प्रधानमंत्री Narendra Modi नए प्रधानमंत्री कार्यालय “सेवा तीर्थ” में शिफ्ट होने जा रहे हैं। इस अवसर पर दोपहर में प्रधानमंत्री मोदी सेवा तीर्थ भवन परिसर के नामकरण का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही कर्तव्य भवन-1 और कर्तव्य भवन-2 का औपचारिक उद्घाटन भी किया जाएगा।

इन नए भवनों में अब केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के कार्यालय संचालित होंगे। सरकार का मानना है कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह परिसर प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और सुव्यवस्थित बनाएगा। शाम को प्रधानमंत्री सेवा तीर्थ में आयोजित एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

वर्तमान में प्रधानमंत्री कार्यालय और कई मंत्रालयों के कार्यालय सचिवालय भवन के नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक में स्थित हैं। आज इन ऐतिहासिक भवनों से सरकारी कामकाज का अंतिम दिन होगा। नए सेवा तीर्थ परिसर में स्थानांतरित होने से पहले प्रधानमंत्री यहां केंद्रीय कैबिनेट की एक विशेष बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे।

Follow News on our Facebook Channel : https://www.facebook.com/bnnewsindia

PM Narendra Modi to Shift to New PMO ‘Seva Teerth’, Inaugurate Kartavya Bhavan-1 and 2

Today, Prime Minister Narendra Modi is set to shift to the new Prime Minister’s Office, “Seva Teerth.” In the afternoon, he will unveil the naming of the Seva Teerth building complex. On the occasion, Kartavya Bhavan-1 and Kartavya Bhavan-2 will also be formally inaugurated.

Various ministries of the Central Government will now operate from these newly constructed buildings. The government believes that the modern facilities at the complex will make administrative work more efficient and streamlined. In the evening, the Prime Minister is also scheduled to address a public gathering at Seva Teerth.

Currently, the Prime Minister’s Office and several ministries function from the Secretariat buildings located in North Block and South Block. Today will mark the final day of government operations from these historic buildings. Before shifting to the new Seva Teerth complex, Prime Minister Modi will chair a special meeting of the Union Cabinet there.